देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 Best Premium SUV?
Indian Market में बिकने वाली सभी Premium SUV गाड़ियों की फरवरी 2021 की Sales Report आ गई है। ऐसे में आज हम आपको Premium SUV सेगमेंट में बिकने वाली सभी 7 गाड़ियों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Toyota Fortuner, Ford Endeavour, MG Gloster, Volkswagen Tiguan, Hyundai Tucson, Mahindra Alturas G4 और Honda CR-V शामिल हैं। हम आपको इन सभी गाड़ियों की इस साल फरवरी में हुई बिक्री के बारे में बताएंगे। इसके साथ यह भी जानेंगे कि पिछले साल के फरवरी महीने की तुलना में इस साल इन गाड़ियों को भारतीय ग्राहकों की तरफ से कितना पसंद किया गया। तो डालते हैं इन 7 Premium SUV गाड़ियों की बिक्री पर एक नजर…
Rank | Premium SUV गाड़ियों के नाम | फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई | फरवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई | बिक्री में कितना अंतर आया |
1 | Toyota Fortuner | 2,053 Units | 1,510 Units | 36% बढ़ी बिक्री |
2 | Ford Endeavour | 801 Units | 555 Units | 44% बढ़ी बिक्री |
3 | MG Gloster | 463 Units | 0 | – |
4 | Hyundai Tucson | 152 Units | 0 | – |
5 | Volkswagen Tiguan | 63 Units | 27 Units | 133% बढ़ी बिक्री |
6 | Mahindra Alturas G4 | 36 Units | 38 Units | 5% घटी बिक्री |
7 | Honda CR-V | 1 Units | 25 Units | 96% घटी बिक्री |
फरवरी 2021 में Toyota Fortuner India की सबसे ज्यादा बिकने वाली Premium SUV रही, जहां इसके 2,053 Units की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। वहीं, इस महीने Ford Endeavour देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली Premium SUV रही। खास बात यह है कि इस टॉप-3 List में अक्तूबर में लॉन्च हुई MG Gloster ने अपनी जगह बनाई है।
Toyota Fortuner इस List में एकलौती ऐसी कार है, जिसके 1000 से ज्यादा Units की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। वहीं, Volkswagen Tiguan, Mahindra Alturas G4 और Honda CR-V के 100 से भी कम Units की बिक्री हुई।